जयपुर। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शनिवार को जवाहर सर्किल से जगतपुरा पुलिया तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए। यहां पर सड़क के दोनों तरफ थड़ी, ठेला और अवैध तरीके से गुमटियां बना रखी थीं।
कार्रवाई के दौरान निगम दस्ते ने 45 थड़ी-ठेला जब्त किए। इनके कारण ट्रैफिक बाधित हो रहा था। कार्रवाई सतर्कता निरीक्षक उज्जवल शर्मा के नेतृत्व में की गई। शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध होर्डिंग्स, साइन बोर्ड, लोहे के पिलर और दुकानों से आगे लगे तिरपाल हटा कर जब्त किए गए। कार्रवाई पिछले 15 दिन से चल रही है। इसमें अब तक करीब 300 थड़ी-ठेला जब्त किए जा चुके हैं।