जयपुर। नगर निगम दस दिन में करीब 500 से अधिक आवारा पशु पकड़ चुका है। इसमें से 20 लोगों के खिलाफ शहर में विभिन्न थानों पर मुकदमा दर्ज करा चुका है।
निगम गोशाला आयुक्त अशोक स्वामी ने बतायाा कि मुकदमा रामगंज थाना में तीन मानसरोवर में एक, गलता गेट में एक, वैशाली नगर में एक, करणी विहार में चार, सांगानेर में तीन, गांधी नगर में एक, ट्रांसपोर्ट नगर में तीन व आदर्श नगर थाने में तीन मुकदमे दर्ज कराए हैं।
कोर्ट ने 28 नवम्बर, 14 को एक आदेश जारी कर निगम को आवारा पशुओं के खिलाफ कार्रवाई और पशु मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इन्हें संबंधित मजिस्ट्रेट की स्वीकृति के बाद ही छोड़ने के आदेश दिए थे। इसके तहत कार्रवाई की है।