पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान में की अहम भूमिका है पीके फिल्म में

राजस्थान में की अहम भूमिका है पीके फिल्म में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अपकमिंग मूवी पीके को लेकर आमिर खान, राजकुमार हिरानी, अनुष्का शर्मा, विधु विनोद चौपड़ा और अभिजात जोशी शनिवार को जयपुर पहुंचे। वर्ल्‍ड ट्रेड पार्क स्थित सिनेपॉलिस में आयोजित फिल्म प्रमोशनल इवेंट में 'पीके' की टीम मीडिया से मुखातिब हुई और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
आमिर ने कहा कि राजस्थान के लिए यह फिल्म खास है क्योंकि हमने ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में ही की है। मंडावा (झुंझुनू) में शूट करते वक्त ठेठ राजस्‍थानी जीवन शैली को खूब एंजॉय किया। शूटिंग के दौरान लिए प्याज कचौरी के चटकारों का स्‍वाद आज भी याद है।
उल्‍लेखनीय है कि इस फिल्म में अपने किरदार को रियल लुक देने के लिए आमिर ने राजस्थान से ही लोगों से कपड़े मांग कर पहने हैं। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जयपुर में प्रमोशनल इवेंट के दौरान आमिर की ही 'थ्री इडियट' फिल्‍म की स्क्रिनिंग भी की गई।

विराट अभी खेलने में बिजी: अनुष्का
इस अवसर पर जर्नलिस्ट जगत जननी की भूमिका निभा रही अनुष्का से जब पूछा कि 'क्या वे विराट कोहली के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे?' तो उनका जवाब था, 'अभी वे खेलने में व्यस्त हैं। उनका पूरा फोकस खेल पर होना चाहिए। आस्ट्रेलिया दौरे के बाद मैं सोच सकती हूं।'
हम सब ने सहयोगी के रूप में काम किया है: विधु विनोद चौपड़ा
विधु विनोद चौपड़ा ने कहा कि पूरी फिल्म को तैयार करने में पांच साल लगे हैं। इस दौरान हम सब ने एक सहयोगी की तरह काम किया है। 'पीके' को हम किसी एक की फिल्म नहीं बाेल सकते। आमिर ने फिल्‍म में सिर्फ एक एक्टर की तरह काम नहीं किया बल्कि फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर शूटिंग तक में उनकी खास भूमिका रही, उन्‍होंने अपने अनुभव से टीम को गाइड किया।

17 माह की स्क्रिप्ट थी लग गए चार साल: अभिजात जोशी
'थ्री इडियट' करने के बाद हमें ये तो पता था कि आमिर इस फिल्म के लिए 'हां' कर देंगे लेकिन 17 महीने बाद स्क्रिप्ट लेकर गए तो आमिर का जवाब था, 'बहुत अच्छी मूवी है मैं काम करूंगा, लेकिन अभी स्क्रिप्ट पर और काम करना होगा'। इसके दो महीने बाद स्क्रिप्ट तैयार कर के हम फिर आमिर के पास पहुंचे तब जाकर उन्‍होंने कहा था कि 'अब परफेक्ट है'। हालांकि इसके बाद शूटिंग के दौरान भी स्क्रिप्‍ट में कई बदलाव होते रहे।
फोटो एवं वीडियो: मनोज श्रेष्‍ठ
आगे देखें : मीडिया के सवालों को जवाब देते आमिर खान का वीडियो और साथ में प्रमोशनल इवेंट की और तस्‍वीरें।