पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. भाट ने संभाला प्राचार्य पद

डॉ. भाट ने संभाला प्राचार्य पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: डॉ. अमीलाल भाट ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का पदभार संभाल लिया।)
जोधपुर। बीकानेर निवासी डॉ. अमीलाल भाट ने शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व वे बीकानेर में यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर व अतिरिक्त प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे।

पदभार संभालते ही डॉ. भाट ने कॉलेज के अन्य प्रोफेसरों व चिकित्सकों की बैठक लेकर कॉलेज के वर्तमान स्टेटस के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने सभी से जोधपुर के इस प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज के नाम के अनुरूप और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज में सुधार के लिए कोई भी कर्मचारी उन्हें सुझाव दे सकता है। वे इसका खुले मन से स्वागत करेंगे।
बाद में उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध तीनों बड़े अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार पर फोकस करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले। इस दिशा में वे सभी को साथ में लेकर एक टीम के रूप में काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को राज्य में तीन मेडिकल कॉलेजों जोधपुर, उदयपुर व बीकानेर में प्राचार्य की नियुक्ति की है। उदयपुर व बीकानेर में स्थानीय व्यक्ति को ही कॉलेज की बागडोर सौंपी गई, लेकिन जोधपुर में बीकानेर के डॉ. भाट को कमान सौंपी गई है। उदयपुर व बीकानेर में प्राचार्य बनाए गए दोनों ही डॉक्टर वहां पर अतिरिक्त प्राचार्य थे और प्राचार्य का काम देख रहे थे।