- Hindi News
- तीन मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य नियुक्त
तीन मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य नियुक्त
भास्कर न्यूज.जयपुर
राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर बीकानेर, उदयपुर एवं जोधपुर मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य की नियुक्ति कर दी है। बीकानेर में डॉ.रामावतार बंब, उदयपुर में डॉ.डी.पी.सिंह एवं जोधपुर में डॉ.अमीलाल भाट को प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव सी.एस.राजन की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने ३ व ४ नवंबर को सचिवालय के मेडिकल शिक्षा कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया था।