कांग्रेस ने धरना दे जताया विरोध
कांग्रेस ने धरना दे जताया विरोध
जोधपुर। प्रदेश में वसुंधरा राजे सरकार के एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर जहां भाजपा जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कर रही है, वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तर पर धरने देकर इसका विरोध किया जा रहा है। जोधपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी व देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नई सड़क चौराहे पर राजीव गांधी प्रतिमा स्थल के निकट संयुक्त धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार पर कांग्रेस शासनकाल के दौरान शुरू किए गए जनहितैषी कायोर्ं को रोकने, विकास कायोर्ं को ठप करने का आरोप लगाया।
इस दौरान कुछ उत्साही पदाधिकारियों ने कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी पर विराम लगाने का आह्वान किया। इन वक्ताओं ने पाटीर् को नेताओं की पाटीर् के स्थान पर कार्यकर्ताओं की पाटीर् बनाने का आह्वान किया। कई वक्ताओं ने पाटीर् कार्यकर्ताओं से प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। पाटीर् पदाधकिारियों ने आरोप लगाया िक अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने नए विकास कार्य शुरू करने के स्थान पर कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू किए गए विकास कायोर्ं को रोक दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।
ये थे उपस्थित
नई सड़क चौराहे पर आयोजित धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव कणरसिंह उचियारड़ा, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सईद अंसारी व देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरालाल मेघवाल, पूर्व विधायक जुगल काबरा, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।