पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते पर हमला

निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। शहर के भीतरी भाग में शनिवार को अवैध निमार्णाधीन इमारत को सीज करना नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते को भारी पड़ गया। इस दस्ते के सदस्यों पर कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट की और सीज करने की प्रक्रिया को रूकवा दिया।
आरोपियों ने इमारत को सीज करने के लिए इस पर निगम की ओर से लगाए गए ताले भी तोड़ दिए। निगम अधिकारियों की ओर से इस संदर्भ में सदर कोतवाली में शिकायत की गई है।
निगम को शहर के गाछा बाजार क्षेत्र के अमर चौक में एक इमारत का अवैध निर्माण कराए जाने की सूचना मिली थी। महावीर लूणिया व जंवरीलाल की इस इमारत का नियम विरुद्ध निर्माण हो रहा था।
आज सुबह अतिक्रमण प्रभारी राजेन्द्र गूंद अपने दस्ते के साथ इस इमारत में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पहुंचे। अवैध निर्माण होता देख उन्होंने इस इमारत को सीज कर दिया।
इस दौरान वहां कार्यरत श्रमिकों व आसपास रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया। इन लोगों ने निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पर निगम की ओर से लगाए गए ताले भी तोड़ दिए।

पुलिस में की शिकायत
अतिक्रमण प्रभारी राजेन्द्र गूंद ने इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस राजकार्य में बाधा पहुंचाने व मारपीट का मामला दर्जकर जांच कर रही है।
इस दौरान कवरेज करने मौके पर पहुंचे कुछ मीडियाकमिर्यों के साथ ही इमारत में काम करने वाले श्रमिकों ने मारपीट की। उन्होंने फोटो खींच रहे दो कैमरामैन के कैमरे भी तोड़ दिए।