पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पापा आमिर का नाम बदला बेटे आजाद ने

पापा आमिर का नाम बदला बेटे आजाद ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बेटे आजाद ने मेरी फिल्म पीके देखी है, अब उसने मेरा नाम बदल दिया है। पीके कह कर बुलाता है। आजाद ही नहीं मेरी बेटी इरा और जुनैद ने भी कहा कि अब तक की बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में मैंने अब तक का सबसे बेहतरीन काम किया है। ऐसा मेरी अम्मी मानती हैं।
आमिर को क्या लगता है कि कितना बिजनेस कर पाएगी ये मूवी , इस पर वे कहते हैं कि हम लोगों ने किसी आकड़ों को लेकर ये फिल्म नहीं बनाई। लोगों के बीच एक मैसेज पहुंचे, लोगों को एंटरटेन कर सके इस इरादे से फिल्म को बनाया है।
इस फिल्म में मेरी भूमिका इतनी है कि मैं एक एंटरटेनर हूं। अजीबो गरीब हरकतें कर लोगों को हैरान करता हैं, लोगों को लगता है कि मैंने पी रखी है। इस लिए मुझे भी लगता है कि मेरा नाम पीके ही है।
यहां देखें: आमिर से बातचीत का वीडियो
टीवी शो पर फिल्म को प्रमोट करने क्यों नहीं गए इस पर वे कहते हैं कि मैं नहीं मानता की हर जगह जाना जरूरी है। मुझे लगता है कि हमारे पास बजट है तो हम एड और प्रोमो दिखा सकते हैं। एक फेमस कॉमेडी शो में उन कलाकारों को जाना चाहिए जिनके पास बजट नहीं हैं।

अनुष्का के लिए एक साड़ी खरीदने में एक घंटा लगाया, हां क्योंकि मुझे लगा कि मैं अनुष्का के लिए ले रहा हूं तो कुछ यूनिक लूं। सबसे मजे की बात है कि वो साड़ी हमारी टीम ने कहीं खो दी।
किस्मत से हमने उस साड़ी की फोटो ले ली थी। हमने दुकानदार से कहा कि ऐसी ही वो दूसरी साड़ी भेज दें। राजस्थान हमें भा गया और इसलिए हम यहां छुटिट्यों बिताने जरूर आएंगे।
photos by: manoj shreshtha