जयपुर। जयपुर के अमित शर्मा की डायरेक्ट की दो शार्ट फिल्म इंटरनेशनल चिल्ड्रन किड्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी।
सार्क कंट्री के बीच होने वाले इस इंटरनेशनल इस फिल्म फेस्टिवल में लगभग 30 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी। वेक अप और बोर्न फायर नाम की ये दोनों फिल्में मुख्य रूप से सोशल इशू पर बेस हैं।
बच्चों पर शार्ट फिल्मों की सीरिज बनाने वाले अमित अब तक दस शार्ट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वेक अप डाक्यूमेंट्री फिल्म है और बोर्न फायर शाट फिल्म हैं। वेक अप तीन मिनट की फिल्म है जिसमें कोई भी डायलॉग नहीं हैं जबकि बोर्न फायर 15 मिनट की शार्ट फिल्म हैं।
दोनों ही मुख्य रूप से बच्चों पर आधारित है। वेक अप प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए सफाई अभियान पर आधारित है ,इस फिल्म में तीन साल की बच्ची अपने से बड़ी 12 वर्षीय लड़की को बिना कुछ बोले अपने भावों से पॉल्युशन से दूर और सफाई कितनी जरूरी है इसका संदेश पहुंचाने की कोशिश करती है।
वहीं बोर्न फायर में युवाओं के पैशन के बारे में बताया गया है कि लाइफ में जिस भी काम के प्रति पैशन हो उसे जरूर करना चाहिए। जीवन में पढाई जरूरी है तो उसके साथ पैशन भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस फिल्म को अर्ली एज्युकेशन कैटेगरी में शामिल कर दिखाया जाएगा। अमित ने बताया कि ऑनलाइन सबमिशन के तहत इस फिल्म को उन्होंने फेस्टिवल के लिए भेजा था जिसमें उनकी फिल्म को चुना गया।