जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को मधुमेह व निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का शुभारंभ किया। राजकीय गोदावरी देवी जाजू हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहुंची मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की व्यवस्थाओं से आमजन को लाभ पहुंचता है और अब फ्री में ही कैंसर की स्क्रीनिंग हो सकेगी।
कैंसर रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है और स्क्रीनिंग होने से शुरुआती दौर में ही रोग का पता चल सकेगा। इससे रोगियों को शुरुआत में ही उपचार मिलने की राह आसान हो जाएगी। इससे तुरंत उपचार मिलेगा और वे जल्दी ठीक हो सकेंगे।
अतिरिक्त मिशन निदेशक नीरज के पवन ने बताया कि शिविर में मधुमेह व कैंसर डॉक्टर्स के हाथों निशुल्क स्क्रीनिंग की गई। अब प्रत्येक शनिवार को यहा स्क्रीनिंग हो सकेगी।
photo by: rajesh kumawat