पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टरों सीखते हैं, मरीजों को भी मिलता है लाभ ईएटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कार्यशाला शुरू

डॉक्टरों सीखते हैं, मरीजों को भी मिलता है लाभ ईएटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कार्यशाला शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की दो दिवसीय वार्षिक कार्यशाला का शनिवार से शुभारंभ हुआ। नारायण सिंह सर्किल स्थित इंद्रलोक सभागार में आयोजित सम्मेलन में देश भर से पहुंचे डॉक्टर्स ने विभिन्न तकनीक के बारे में जाना।
इस दौरान जैन ईएनटी हॉस्पिटल से लाइव सर्जरी की गई। डॉ. सुनील समधनी, डॉ. मोहनीश ग्रोवर, डॉ. सतीश जैन, शशांक नाथ सिंह ने लाइव सर्जरी की। इन सर्जरी को सभागार में बैठे सैंकडों चिकित्सकों ने देखा और सीखा।
वर्कशॉप में जयपुर के ईनटी स्पेशलिस्ट के अलावा दौसा, अलवर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा संभाग सहित दिल्ली, चंडीगढ, बेंगलुरू, चेन्नई, नाइजीरिया से भी कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर आए। डॉ. एन के सोनी, डॉ. एसपी दुबे, डाॅ. केके अग्रवाल, डॉ. डीएल छंगाणी, डॉ. एचके कुकरेजा ने भी विभिन्न विषयों पर शोध पत्र पढे।

सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. सतीश जैन ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश भर के 250 से अधिक डॉक्टर्स उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीएल छंगाणी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से न केवल डॉक्टरों को सीखने को मिलता है बल्कि प्रदेशवासियों को भी बेहतर उपचार मिलता है।
सभी डॉक्टर्स के एकसाथ होने पर सवाल-जबाव भी होते हैं और सभी को नया सीखने को मिलता है। पीजीआई के डॉ. रमनदीप विर्क, पूना के डॉ. मुबारक खान, मेडिसिटी के डॉ. केके हांडा, भोपाल के डॉ. एसपी दुबे सहित एसएमएस अस्पताल के डॉ. मानप्रकाश भी कार्यशाला में उपस्थित थे।