पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकनृत्य में झूमता संस्कृति का तराना

लोकनृत्य में झूमता संस्कृति का तराना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: जयपुर में शनिवार को मनाया गया इंडो जर्मन सोसाइटी का गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन।)
जयपुर। लोगों की बातों में, पहनावे में, नृत्य अौर लोकगीतों में संस्कृति का रंग छिपा है। संस्कृति के रंगों से भरा फोक डांस कॉम्पटीशन कुछ ऐसे ही भावों से सराबोर रहा।
इंडो जर्मन सोसाइटी से जुड़ी पवन सुराणा के अनुसार इस गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के तहत शहर में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें एमएनआईटी और सिटी पैलेस भी शामिल रहा। उन्‍होंने कहा, चूंकि मैं खुद महारानी कॉलेज से लंबे समय तक जुडी थी एेसे में अगर सेलिब्रेशन यहां नहीं होता तो ये उत्सव अधूरा ही रह जाता। इस मौके पर प्रिंसीपल कानन बाला भी मौजूद थीं।
इसमें महारानी कॉलेज, महरााजा, कनोडिया, बनस्थली, और राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसमें स्टूडेंट्स ने पंजाब, गुजरात और राजस्थान की माटी की खुशबू को नृत्य के जरिए अभिव्यक्त किया। इसमें लाइव श्रेणी और ट्रैक श्रेणी रखी गई थीं। लाइव श्रेणी में फर्स्ट वनस्थली, सैकंड महारानी और थर्ड महाराजा कॉलेज रहे।
वहीं ट्रैक श्रेणी में महारानी कॉलेज फस्‍ट, राजस्थान यूनिवर्सिटी संगीत विभाग सैकंड और कनोडिया कॉलेज थर्ड रहे। जेजेज में हरी दत्त कल्ला, पंडित गिरधारी महाराज, और ज्योति भारती गोस्वामी रहीं।
आगे की स्‍लाइड में क्लिक कर देखिए कार्यक्रम के और फोटोज।
photo: Yasmeen Siddiqui