पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार सरपंच व पंच अयोग्य घोषित, 9 को थमाई चार्जशीट

चार सरपंच व पंच अयोग्य घोषित, 9 को थमाई चार्जशीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। संभागीय आयुक्त ने जयपुर व सीकर जिले में 4 सरपंच व पंच को अयोग्य घोषित किया है। वहीं जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं के 9 सरपंच व पंचों को चार्जशीट थमाई है। अलवर जिले के एक सरपंच को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जयपुर जिले के 2 पूर्व सरपंचों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।

जयपुर व सीकर व झुंझुनूं जिले के 5 पंच सरपंचों के विरूद्व जांच में आरोप सही नहीं पाए जाने पर प्रकरण समाप्त किए है। है। संभागीय आयुक्त न्यायालय में उक्त अवधि के दौरान 32 राजस्व अपीलों, एक आर्म्स अपील तथा 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया है।
संभागीय आयुक्त हनुमान सिंह भाटी ने बताया कि संभाग के सभी अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों को राजस्व मण्डल (अजमेर), अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (जयपुर) में विचाराधीन प्रकरणों में वांछित रिकार्ड व तामील नोटिस समय पर भिजवाने हेतु निर्देश दिए है। इससे अब न्यायालयों में समय पर जरुरी रिकॉर्ड मिलने लगा है। वहीं सुगम समाधान पोर्टल से मिली 196 परिवेदनाओं में से 187 परिवेदनाओं का निस्तारण हो चुका है।