(फोटो: जयपुर आगरा हाईवे पर बस्सी के जटवाड़ा गांव में शनिवार सुबह पिकअप और स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई।)
जयपुर। जयपुर आगरा हाईवे पर बस्सी के जटवाड़ा गांव में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे ट्रक, पिकअप और स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
हादसे में घायलों को केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी एस्कॉर्ट कार से एसएमएस अस्पताल भिजवाया। वे प्रदेश सरकार के समारोह में शामिल होने आए थे और जयपुर से मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। सड़क निर्माण के कारण यातायात एक तरफा़ था। दूध टैंकर को ओवरटेक करने पर दोनों कारें आमने सामने भिड़ गईं।
थानाधिकारी बस्सी अजय शर्मा ने बताया कि हादसे में ना देर बांदीकुई निवासी बबलू सैनी की मौत हो गई। पिकअप में बैठे सिकंदरा निवासी भोलाराम काे गंभीर घायल अवस्था में एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया।
घटना के अनुसार पिकअप में बांदीकुई से बबलू व भोलाराम जयपुर आ रहे थे। हाईवे पर जटवाड़ा में सड़क निर्माण के कारण एक तरफा़ यातायात किया हुआ था। हाईवे पर दौसा की ओर जा रहे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इसी दौरान दौसा की ओर जा रही स्विफ्ट कार भी ट्रक से भिड़ गई। कार में बैठे चार लोगों को हल्की चोटें आईं।