पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदवाजी के पास गैस टैंकर फटा, आठ वाहन जले, दो शव बरामद 1

चंदवाजी के पास गैस टैंकर फटा, आठ वाहन जले, दो शव बरामद - 1

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर चंदवाजी के पास शनिवार रात हुए हादसे में मारे जाने वाले लोगों की संख्‍या तीन से बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। रात सवा नौ बजे वाहन की टक्कर से कैमिकल से भरे टैंकर के फटने से हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 18 लोग जख्‍मी हुए थे। गंभीर घायलों में से 7 लोगों ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। उधर, हाईवे से गुजर रहे 11 वाहन भी हादसे में जलकर खाक हो गए जिन्‍हें घटनास्‍थल से हटाने में पुलिस और प्रशासन को करीब 10 घंटे की मशक्‍कत करनी पड़ी। दुर्घटनाग्रस्‍त वाहनों को हाइवे से हटाने के बाद जयपुर-दिल्‍ली हाइवे पर सुबह करीब 7 बजे यातयात बहाल हो सका। 
 
उल्‍लेखनीय है कि चंदवाजी के पास कैमिकल से भरे टैंकर के दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था जिसके बाद जबरदस्‍त धमाके के साथ आग पकड़ ली थी। इस धमाके और आग की लपटों ने वहां से गुजर रहे वाहनों और आसपास के घरों व ढाबों को भी चपेट में ले लिया। हाइवे पर 11 वाहन जलकर खाक हो गए व आस पास के मकान और दुकान भी क्षतिग्रस्‍त हो गए। लोग अपने घरों से निकलकर भागने लगे थे। हादसे में सभी घायलों को समीप के निम्स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। यहां 4 मृतकों की शिनाख्‍त हो चुकी है और 6 मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Placeholder
यह था पूरा घटनाक्रम:
घटना के अनुसार एक्सप्रेस हाईवे पर सुंदरकाबास गांव के पास सवा नौ बजे गैस के टैंकर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से टैंकर के पलट कर आग लग गई। टैंकर धमाके के साथ फट गया। जिससे वहां से गुजर रहे 11 वाहनों को चपेट में ले लिया। वाहनों के अंदर बैठे लोगों को वाहनों से निकलने का मौका नहीं मिला। जब तक कोई सहायता पहुंची तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक्सप्रेस हाईवे को बंद कर दिया गया जिससे दोनों ओर वाहनों को लंबी कतार लग गई। टैंकर में लगातार धमकों के कारण आपदाकर्मी , दमकल और पुलिस कर्मी एक घंटे तक आग के नजदीक नहीं जा पाए। जिससे आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका। झुलसे हुए लोगों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
 
आगे पढ़ें: 3 किलोमीटर तक फैली दहशत, कैसे पहुंची राहत