पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक एक्टर को अपने काम से समझौता नहीं करना चाहिए : प्रियांश 1

एक एक्टर को अपने काम से समझौता नहीं करना चाहिए : प्रियांश - 1

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टार प्लस पर २२ दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाला सीरियल में लीड रोल करने वाले राजस्थान के प्रियांश जोहरा का मानना है कि बड़ा स्टार बनने से पहले मार्केट को बढ़ाना जरूरी।
सिटी रिपोर्टर
मैं तेरा हीरो सीरियल जल्द ही स्टार प्लस पर प्राइम टाइम पर शुरू होने वाला है। इसमें लीड रोल करने वाले राजस्थान के प्रियांश जोहरा ने अपने एक्टिंग कॅरिअर को लेकर बात की। इससे पहले वे अनिल कपूर के साथ २४ कर चुके हैं। दिल्ली में ११वीं क्लास में थिएटर करना शुरू कर दिया था। पापा चाहते थे इंजीनियर बने , लेकिन ग्रेजुशन में मास नॉमिनेशन किया और एड फिल्म करने लगे। पेश है बातचीत के कुछ अंश।
न्यू कमर को किस चीज से समझौता नहीं करना चाहिए
. एक कलाकार को अपने काम से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। कभी ये नहीं सोचना चाहिए ये काम छोटा है और ये काम बड़ा। किसी बड़े प्रोड्यूसर या डायरेक्टर के साथ काम करने के चक्कर में क्वालिटी वाले काम को इग्नोर ना करें।
सीरियल में किस तरह का रोल है
. इस सीरियल में कई शेड्स हैं। इसमें मुझे आलसी दिखाया गया है। दूसरी तरफ जिंदगी जीने और समस्याओं को एक पल में सुलझाने वाला दिखाया गया है।
बॉलीवुड के लिए क्या तैयारी है
. अभी मैं काम सिखना चाहता हूं। खुद को मार्केट बनाना चाहता हूं। जब मेरा काम बोलने लगेगा तो ,मुझे अपने आप बॉलीवुड से अच्छे ऑफर आने लगेंगे।