जयपुर। चिकित्सा विभाग के निदेशक ने वित्तीय वर्ष 2015-16 की औषधियां, सर्जिकल एवं सूचर्स की वार्षिक मांग नहीं भेजने पर जिले की तीन सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विभाग ने पत्र व फोन द्वारा वार्षिक मांग भिजवाने के निर्देश के बावजूद पालना नहीं करने पर कृत्य कार्य के प्रति उदासीनता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का द्योतक माना है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं देने पर आरोप सही मानते हुए सीसीए नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बांसवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.भगवती प्रसाद वर्मा, दौसा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.मीणा एवं डूंगरपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजाराम मीणा शामिल है।