पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना में भर्ती के लिए दौड़े सांगानेर, चौमूं व आमेर तहसील के युवा

सेना में भर्ती के लिए दौड़े सांगानेर, चौमूं व आमेर तहसील के युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। आमेर (कुंडा) के सीआईएसएफ परिसर में रविवार को सांगानेर, चौमूं व आमेर तहसील के युवाओं की सेना भर्ती रैली हुई। ठंड का माहौल होने के कारण कई दूर दराज क्षेत्रों के अभ्यर्थी देरी से पहुंचे। इन्हे सेना प्रशासन ने परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे एक बार विवाद की भी स्थिति बनी, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों के दखल के बाद मामला शांत हो गया। वहीं कुछ अभ्यर्थी ने परिसर के बाहर भी बदमाशी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कंट्रोल कर लिया।

अब आखिरी सेना भर्ती रैली 16 दिसंबर को कोटपूतली के युवाओं की होगी। पहले यह रैली 13 दिसंबर को होनी थी, लेकिन सरकार के एक साल पूरा होने के समारोह के कारण जिला प्रशासन ने रैली स्थगित कर तीन दिन आगे बढ़ा दी थी। वहीं भर्ती रैली में सफल रहे अभ्यर्थी की सोमवार से मेडिकल जांच भी शुरु की जाएगी।
अब तक इन तहसीलों के युवाओं की हो चुकी है भर्ती रैली :
  • 9 दिसंबर : दूदू, मौजमाबाद व बस्सी तहसील
  • 10 दिसंबर : शाहपुरा व फागी तहसील
  • 11 दिसंबर : जयपुर, सांभर, किशनगढ़ रेनवाल, चाकसू व कोटखावदा तहसील
  • 12 दिसंबर : विराटनगर व जमवारामगढ़ तहसील