जयपुर। सोडाला के दूषित पानी व पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी व सामाजिक अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने अधिकारियों के साथ रविवार सुबह 5 बजे पेयजल सप्लाई की जांच की। इस दौरान पीलिया पीडि़त लोगों के हालचाल भी जाने। जलदाय मंत्री ने सप्लाई हो रहे पानी को पीकर लोगों को विश्वास दिलाया की पानी साफ सप्लाई हो रहा है।
जानकारी के अनुसार लोगों ने दोनों मंत्रियों के सामने एक्सईएन मुकेश गोयल व एईएन दीपक शर्मा की संवेदनहीनता पर आक्रोश जाहिर किया तथा दोनों को क्षेत्र से हटाने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया है कि दोनों इंजीनियर लोगों की शिकायत सुनना तो दूर फोन ही नहीं उठाते है। शिकायत दर्ज करने की कोई व्यवस्था नहीं है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि जलदाय मंत्री व सामाजिक अधिकारिता मंत्री केवल एक्सईएन मुकेश गोयल व एईएन दीपक शर्मा का बचाव करने के लिए दौरा करने का नाटक किया है। यदि यहां साफ पानी आ रहा है कि दोनों मंत्रियों व विभाग के अधिकारियों को पीने का पानी यहां से ही ले जाना चाहिए।
लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि साफ पानी की सप्लाई ही हो रही है तो विभाग के इंजीनियर व कर्मचारी शनिवार रात भर क्षेत्र में पाइपलाइनों की जांच क्यों करते रहे? लोगों ने एक्सईएन व एईएन के खिलाफ कार्रवाई करने व क्षेत्र में साफ पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है। photos by: shyamraj sharma
आगे की स्लाइड्स में देखें मंत्रियों के दौरे की और अधिक तस्वीरें।