पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे का असर ट्रेनों पर, ट्रेनें हुई लेट

कोहरे का असर ट्रेनों पर, ट्रेनें हुई लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज जयपुर. मौसम में बदलाव और कोहरे के कारण ट्रेनों का लेट होना शुरू हो गया है। रविवार को चार ट्रेने अपने निर्धारित समय से तीन घंटे तक की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रेल अधिकारियों का कहना है कि धुंध से छुटकारे के लिए कोशिश कर रहे हैं और किए गए प्रयास सफल भी हुए हैं। लेकिन फिर भी अधिक धुंध होने से ट्रेनें कुछ समय लेट हो जाती हैं।
सोमवार को आगरा से अजमेर को जाने वाली आगरा-अजमेर एक्सप्रेस २.२० मिनट, वाराणासी से चलकर जोधपुर को जाने वाली मरूधर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। इसके अलावा दिल्ली से चलकर अहमदाबाद को जाने वाली मेल एक्सप्रेस भी १.२५ मिनट की देरी से आई। बरेली से चलकर न्यूभुज को जाने वाली एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से जयपुर पहुंची।