जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से शुरू होगा, लेकिन इस साल का आखिरी वर्किंग डे 19 दिसंबर रहेगा। इस लिहाज से सोमवार 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पांच दिन के लिए हाईकोर्ट खुलेंगी। इसके बाद हाईकोर्ट में काम-काज आगामी 16 दिन तक अवकाश की वजह से बंद रहेगा। इसमें शीतकालीन अवकाश भी शामिल है। हालांकि, ऑफिस कार्य के लिए बीच में तीन अलग-अलग दिन हाईकोर्ट खुली रहेंगी।
यूं 16 दिन छुट्टी रहेगी हाईकोर्ट में:
इस साल 20 दिसंबर शनिवार व 21 दिसंबर को रविवार और 22 से 31 दिसंबर शीतकालीन अवकाश रहेगा। एक जनवरी नूतन वर्ष दिवस का अवकाश रहेगा जबकि, दो जनवरी को हाईकोर्ट प्रशासन की तरफ से अवकाश की घोषणा की गई है। तीन जनवरी को शनिवार है। चांद दिखता है तो चार जनवरी को बारावफात है और रविवार भी। इसके चलते हाईकोर्ट में काम-काज पांच जनवरी से शुरू हो सकेगा।
कोर्ट नहीं चलेंगी, ऑफिस खुलेगा:
इस साल 20 दिसंबर शनिवार और अगले साल 2 शुक्रवार व 3 जनवरी शनिवार को हाईकोर्ट में काम-काम बंद रहेगा, लेकिन ऑफिस कार्य के लिए हाईकोर्ट खुला रहेगा।
अधीनस्थ अदालतों में अवकाश:
प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में इस सप्ताह के साथ अगले सप्ताह भी तीन दिन 22, 23 व 24 दिसंबर को वर्किंग डे रहेगा। शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक रहेगा। लेकिन एक जनवरी को नूतन वर्ष दिवस के अवकाश की वजह से कोर्ट दो जनवरी को ही खुलेंगी।