जयपुर। जयपुर के अलग अलग सेंटर्स पर रविवार को सीपीटी के फर्स्ट फेज का एग्जाम आयोजित किया गया। सुबह दस से बारह और 12 से 4 बजे तक होने वाला ये पेपर कैंडीडेट्स केे लिए काफी ईजी साबित हुआ। सुबह 10 से 12 हुए पेपर में फंडामेंटल अॉफ अकाउंट्स और मरकानटाइलो का 100 नंबर का पेपर रहा। स्टूडेंट महेन्द्र सैनी का कहना था पिछले साल इस पेपर में थ्योरी बेस्ड सवाल ज्यादा आए थे। वहीं इस बार प्रेक्टीकल सवाल 45 नंबर और थ्योरिकल 15 नंबर के रहे। ऐसे में हम सभी को पेपर काफी ईजी लगा।
दूसरे सैट के पेपर में इकोनॉमिक्स और क्वाटेटिव बेस्ड 100 नंबर का पेपर रहा। ये पेपर भी पिछले साल के मुकाबले इस साल ईजी रहा। एक्सपर्ट मनोज मित्त्ल कहते हैं एग्जाम का ईजी होना कैंडीडेट्स को सीधा फायदा पहुंचाएगा। इस बार कैंडीडेंट ज्यादा से ज्यादा आईपीसीसी में रजिस्टर हो पाएंगे।
भारतीय सीए संस्थान के जयपुर शाखा अध्यक्ष सीए गौतम शर्मा ने बताया कि सीपीटी प्रथम चरण की परीक्षा है इसे पास करने के बाद आईपीसीसी में कैंडीडेट्स को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।
यहां हुआ एग्जाम:
इसके सेंटर्स महाराजा कॉलेज, यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज, पीजी स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, यूनिवर्सिटी राजस्थान कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज,पीजी स्कूल ऑफ कॉमर्स, माहेश्वरी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स, मालवीया कॉलेज, पोद्दार मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और कनोडिया पीजी महाविद्यालय में इसका आयोजन हुआ।