पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्की कोचलीन शहर में मौजूद

कल्की कोचलीन शहर में मौजूद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। नाट्य समारोह 'जयरंगम' के आखिरी दिन नाटक 'कलर ब्लाइंड' में भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री कल्की कोचलीन रविवार को जयपुर पहुंची। देव डी, माय फ्रेंड पिंटो और ये जवानी है दिवानी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी कल्‍की ने यहां जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में शॉपिंग का जमकर लुत्‍फ उठाया।
उल्लेखनीय है कि कल्की जिस नाटक में अभिनय करने वाली हैं उसका मंचन रवींद्र मंच पर सोमवार 7 बजे होगा। यह रवींद्र नाथ टैगोर के जीवन पर आधारित रहेगा। इसमें टैगोर के बचपन, युवावस्था का संघर्ष, लेखन, विक्टोरिया ओ काम्पो के साथ उनके संबंध, उनसे उपजा उनका अपना व्यकिक्त इन त्थयों की खोज एक रिसर्च स्टूडेंट (क्लकी ) और उनके प्रोफेसर के बीच हुई बहस के माध्यम से करने की कोशिश की गई । ये नाटक इंग्लिश में होगा। इसके डायरेक्टर मानव कॉल है।