जयपुर। सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के -पीडी व आइसोलेशन वार्ड अलग बनाने के लिए संभागीय आयुक्त ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। संभागीय आयुक्त हनुमान सिंह भाटी ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के संबंध में बैठक ली।
संभागीय आयुक्त ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले रोगियों को भी मास्क वितरण किए जाए। स्वाइन फ्लू रोगी के पॉजिटिव आते ही रोगी के घर के चारों -र के 50 घरों का सर्वे कराने व आसपास के लोगों को दवाईयों का वितरण की जाए। संभागीय आयुक्त ने आयुर्वेद चिकित्सकों को भी काढ़ा पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।