जयपुर। वाहनों के वीआईपी नंबरों की रेट बढ़ने के बाद भी लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। रेट बढ़ने के बाद भी झालाना डूंगरी ऑफिस में लगातार वीआईपी नंबरों की नीलामी हो रही है। ऑफिस में गुरुवार को वीआईपी नंबर आरजे 14 एल सी 0001 की नीलामी हुई। नंबर 5 लाख 61 हजार रुपए में बिका। इसमें 1 लाख 1 हजार रुपए रेट और 4 लाख 60 हजार नीलामी के शामिल है। जयपुर में अब तक सबसे महंगा नंबर आरजे 14 सीपी 0001 बिका है।
यह नंबर इवेंट कंपनी लाइव क्रियेशन्स के डायरेक्टर सोडाला निवासी राहुल तनेजा ने चार साल पहले 10 लाख 31 हजार में नीलामी के जरिए लिया था। डीटीओ संजय शर्मा ने बताया कि नीलामी में चार वाहन मालिकों ने भाग लिया था।