पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में यात्रियों को जल्द मिलेगा रेडी टू ईट भोजन उत्तर पश्चिम रेलवे को बनाया नोडल एजेंसी

ट्रेन में यात्रियों को जल्द मिलेगा रेडी टू ईट भोजन उत्तर पश्चिम रेलवे को बनाया नोडल एजेंसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब जल्द ही रेडी टू ईट भोजन मिलेगा। इसे लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है। रेडी टू ईट योजना की घोषणा पिछले बजट में की गई थी।
प्रथम चरण में यह सुविधा उन्हीं मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी जिनमें पैंट्री की सुविधा है। इन ट्रेनों में योजना सफल होने के बाद अन्य ट्रेनों में इसकी शुरूआत की जाएगी।
रेटी टू ईट में यात्रियों को न केवल ब्रांडेड कंपनियों का खान-पान मिलेगा, बल्कि खाने से पहले यात्रियों को मैन्यू बताया जाएगा। यात्री मैन्यू के हिसाब से ऑर्डर दे सकेंगे। मैन्यू में भोजन का वजन, दर एवं ब्रांड का नाम लिखा होगा।
यात्रियों को भोजन प्रिंटेड रेट पर ही दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं देना होगा। खाना सील पैकिंग में होगा। इसके लिए भारतीय रेल ने उत्तर पश्चिम रेलवे को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

इस संबंध में शुक्रवार को जवाहर सर्किल स्थित रेलवे मुख्यालय में रेडी टू ईट तैयार करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ रेलवे अधिकारियों की बैठक हुई। मीटिंग के बाद कंपनियों का खाना फाइनल किया जाएगा।