पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २६ से ५० साल उम्र के ४४ लोग मौत के मुंह में

२६ से ५० साल उम्र के ४४ लोग मौत के मुंह में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। स्‍वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक जनवरी से अब तक 500 से अधिक पॉजिटिव में से 73 से अधिक मौत हो चुकी है। शनिवार को जयपुर के हटवाड़ा स्थित आजाद नगर निवासी 23 वर्षीय रेखा कंवर की शनिवार को फोर्टिस अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ पहली जनवरी से अब तक अकेले जयपुर में 161 स्‍वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों में से 18 की मौत हो चुकी है।
उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर बरकरार है तथा सरकार रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जबकि सरकार दवा, जांच एवं पुख्ता इंतजाम के दावे कर रही है। आंकड़ों के अनुसार 26 से 50 साल तक की उम्र के 44 लोग मौत के मुंह में जा चुके है। सबसे चौंकाने वाली जानकारी में शहर क्षेत्र में 28 तथा 16 की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मौत हुई है।