पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूर्य नमस्कार पर भारी पड़ा स्वाइन फ्लू, शुरू नहीं हो सकी सरकार की योजना

सूर्य नमस्कार पर भारी पड़ा स्वाइन फ्लू, शुरू नहीं हो सकी सरकार की योजना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में सूर्य नमस्कार की योजना अभी शुरू नहीं हो पाई है जबकि सरकार ने इसके आदेशों में स्पष्ट रूप से तत्काल प्रभावी से लागू होने की बात कही थी। इस योजना के लागू नहीं होने का सबसे बड़ा कारण स्वाइन फ्लू है।

स्वाइन फ्लू के कारण सरकार ने प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभाओं के आयोजन पर आगामी आदेश तक रोक लगा रखी है। सूर्य नमस्कार प्रार्थना सभा में ही कराया जाना था लेकिन इस पर रोक के कारण अभी यह शुरू नहीं हो पाया।
उधर, कई मुस्लिम संगठन भी सूर्य नमस्कार शुरू किए जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टरों को ज्ञापन तक सौंपा है।