जयपुर। स्कूल बचाने के लिए सड़क पर उतरी महाराजा बालिक उच्च माध्यमिक स्कूल का बालिकाओं पर पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसके विरोध में शनिवार को कई स्वयंसेवी और महिला संगठनों ने कोतवाली थाने पर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने 4 फरवरी को स्कूल बंद होने से बचाने के लिए स्कूल की छात्राओं ने 4 फरवरी को स्कूल के बाहर रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने शुक्रवार को इन छात्राओं पर रास्ता रोकने और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था। इसकी सूचना मिलने पर कई संगठनों से जुड़े पदाधिकारी थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर एफआईआर को रद्द करने की मांग की।
कांग्रेस के मीडिया सेल की चेयरपर्सन अर्चना शर्मा और राजस्थान राज्य महिला शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष कमला लांबा भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बात कर स्कूल बचाने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अर्चना शर्मा ने बताया कि छात्राओं पर एफआईआर दर्ज करना गलत है। यह सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।
फोटो: विनोद मित्तल।