पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर, पाली में भाजपा के जिला प्रमुख, 10 में से 6 जगह प्रधान चुने गए

अजमेर, पाली में भाजपा के जिला प्रमुख, 10 में से 6 जगह प्रधान चुने गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। पंचायती राज संस्थाओं के तहत पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से प्रारंभिक बढ़त बना ली है। अजमेर व पाली में भाजपा के जिला प्रमुख बने हैं। वहीं, प्रधान के घोषित 10 परिणामों में से भाजपा ने छह जगह कामयाबी हासिल की है।
कांग्रेस को चार स्थानों पर जीत मिली है। अजमेर में वंदना नोगिया व पाली में पेमाराम जिला प्रमुख चुने गए हैं।
प्रधानों के चुनाव के प्रारंभिक ट्रेंड बता रहे हैं कि चुनाव में व्यापक जोड़ तोड़ चल रही है। जहां भाजपा बहुमत में नहीं थी। वहां पर भी निर्दलीयों की मदद से वह प्रधान बनाने में कामयाब हुई है। भरतपुर का नगर इसका उदाहरण है।
प्रधानों में भाजपा ने मारवाड़ जंक्शन, करौली, नगर, रोहट, बाली, लसाड़िया और कांग्रेस ने तालेड़ा, सेवर, सम और सवाई माधोपुर में कांग्रेस को कामयाबी मिली है।