- Hindi News
- मात्र ५ मिनट में स्वाइन फ्लू के वायरस का पता
मात्र ५ मिनट में स्वाइन फ्लू के वायरस का पता
भास्कर न्यूज.जयपुर
स्वाइन फ्लू के वायरस ए एंड बी का पता पेपर इम्यूनो क्रोमेटोग्राफी के जरिए अब ५ मिनट में लगाया जा सकेगा। जापान स्थित जाइस्ट यूनिवर्सिटी में रिसर्च प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ.मनीष बियानी ने शोध के जरिए ऐसी डिवाइस तैयार की है। जिससे बहुत कम लागत पर काम करने वाली तकनीक के ५ मिनट में इन्फलूएंजा का पता कर बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। बहुत कम लागत पर काम करने वाली तकनीक के माध्यम से वायरस का पता करके बीमारी का इलाज जल्द शुरू किया जा सकता है। डॉ.बियानी ने बताया कि सरकार के सहयोग करने पर यहां कीमत १०० रुपए पड़ेगी। जबकि इंपोर्ट करने पर ४५० रुपए होगी।
ऐसे जांच
स्टिक से थूक लेकर पहले ट्यूब में डालेंगे। इसके बाद में तीन बूंदे स्ट्रीप में डालकर थोड़ा इंतजार करेंगे। कोलोइड गोल्ड पॉर्टीकल में पहुंचने पर ए व बी पर पहुंचने पर आसानी से इन्फलूएंजा का पता लगाया जा सकता है।
फोटो......सुरेन्द्र स्वामी