पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा सहायक भर्ती को बचाने में जुटेंगे ११ लाख आवेदन, सरकार ने की है रद्द करने की घोषणा

शिक्षा सहायक भर्ती को बचाने में जुटेंगे ११ लाख आवेदन, सरकार ने की है रद्द करने की घोषणा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शिक्षा सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अब इस भर्ती को बचाने में जुट गए हैं। इस भर्ती के लिए डेढ़ साल पहले 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन सरकार ने 18 महीने तक भर्ती लटकाए रखने के बाद अब इसे रद्द करने की घोषणा की है। जो इन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है।

इस भर्ती के स्थान पर सरकार विद्यालय सहायक भर्ती करेगी। शिक्षा सहायक भर्ती संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह का कहना है कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। इस भर्ती को रद्द कर नए सिरे से विद्यालय सहायक के नाम से भर्ती की जा रही है। जिसका कोई मतलब नहीं है। सरकार शिक्षा सहायक भर्ती को भी जारी रख सकती है। इस भर्ती में करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन इस भर्ती को रद्द करने की प्रयास किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।