पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री के क्षेत्र झालावाड़ में दसवीं पास टीना चुनी गई प्रमुख

मुख्यमंत्री के क्षेत्र झालावाड़ में दसवीं पास टीना चुनी गई प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। झालावाड़ जिला परिषद में भाजपा की टीना कुमारी जिला प्रमुख होंगी। शनिवार को हुए चुनाव में टीना कुमारी को चुना गया। झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विधायक हैं। वहीं, झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह सांसद हैं।
जिला प्रमुख के चार परिणामों में अजमेर, पाली व झालावाड़ में भाजपा, जैसलमेर में कांग्रेस को सफलता मिली है। वहीं, प्रधानों में चुनाव में अब तक घोषित 14 में से दस भाजपा, चार कांग्रेस के खाते में गई हैं।

पंचायत चुनाव में सबसे प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। यहां भाजपा को 27 सीटों में से 23 सीटें मिली थी। कांग्रेस को चार सीटों पर सफलता मिली थी। इसलिए भाजपा का प्रमुख बनना तय था। निर्वाचित प्रमुख टीना कुमारी दसवीं पास हैं।
जिला परिषदप्रमुखपार्टी
पालीपेमा राम चौधरीभाजपा
अजमेरवंदना नौगियाभाजपा
झालावाड़टीना कुमारीभाजपा
जैसलमेरअनजानाकांग्रेस