पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

९९९

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। भगत की कोठी से दिल्ली के लिए चलने वाली सवारी रेल से शनिवार सुबह एक जेसीबी टकरा गई। जेसीबी के टकराने से बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में कई हताहत नहीं हुआ अलबत्ता इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने तक रेल वहीं पर खड़ी है। इस कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

भगत की कोठी से यह रेल सुबह दस बजे रवाना हुई। जोधपुर से रवाना हुए अभी एक घन्टा भी नहीं हुआ कि आसरनाडा रेलवे स्टेशन से करीब पौन किलोमीटर आगे निकलते समय मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर एक जेसीबी इससे टकरा गई।
जेसीबी के रेल से टकराने से पूर्व चालक जेसीबी छोड़ कर भाग गया। भारी भरकम जेसीबी से टकराने के कारण इंजन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण इंजन आगे चलने की स्थिति में नहीं रहा। बाद में पुलिस व रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अब जोधपुर से एक अन्य इंजन को भेज इस रेल को दिल्ली के लिए रवाना करने के प्रयास किए जा रहे है।