पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वस्तरीय प्रतियोगिता गैट ऑफिस के विजेता बने आदित्य कुमार

विश्वस्तरीय प्रतियोगिता गैट ऑफिस के विजेता बने आदित्य कुमार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर.जयपुर
कूकस क्षेत्र स्थित जे ई सी आर सी यू डी एम एल कॉलेज के स्टूडेंट आदित्य कुमार माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन, यू. एस. द्वारा आयोजित विश्वस्तरीय प्रतियोगिता गैट ऑफिस - 365 के वीक -7 के विजेता घोषित किये गये। दुनियाभर के विभिन्न देशों के छात्रों को पीछे छोड़कर आदित्य ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीत कर देश व कॉलेज को गौरवान्वित किया है। इस कॉन्टेस्ट में प्रथम स्थान पाने वाले वह पहले और एकमात्र भारतीय छात्र है। आदित्य कुमार यू डी एम एल कॉलेज में बी. टेक तृतीय वर्षीय सी. एस. ब्रांच के छात्र है। वे माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन के स्टूडेंट पार्टनर भी है।पुरस्कार स्‍वरूप आदित्य कुमार को माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा एक टेबलेट और लेपटॉप दिया गया है। प्रतियोगिता के विजेता आदित्य कुमार ने सफलता का मूलमंत्र रेगुलर प्रेक्टिस को बताया। परिणाम जानने के बाद उत्साहित आदित्य ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। कॉलेज के सी.एस. ब्रांच के अध्यापक श्री विशाल कोठारी और श्री आशीष आमेरिया ने विजेता छात्र का मार्ग दर्शन किया है। कॉलेज के निदेशक श्री अर्पित अग्रवाल व प्रधानाध्यापक डॉ रामरतन ने उन्हें बधाई दी और आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया ।