पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

९९९

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। हाल ही में जैसलमेर में आयोजित डेजर्ट फेस्टिवल में मिस्‍टर डेजर्ट कॉन्‍टेस्‍ट के फर्स्ट रनरअप कृष्ण कुमार पारीक अपनी शानदार मूंछ और दाढ़ी का परचम देश -विदेश में फैलाना चाहते हैं। उन्होंने पोलैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड लार्जेस्ट बियर्ड कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए कमर कस ली है।
गत वर्ष आयोजित डेजर्ट फेस्टिवल को देखने गए जयपुर के विद्याधरनगर निवासी कृष्ण कुमार ने जब मंच पर रौबीले मूंछों और चौड़े सीने वाले लोगों को देखा तो इनके मन में भी मिस्टर डेजर्ट बनने का सपना अंकुरित हो उठा। कृष्ण कुमार ने इसके लिए पूरे वर्ष जमकर तैयारी की। जिम गए, दाढ़ी बढ़ाई और वर्ष 2014 के मिस्टर डेजर्ट का खिताब पाने वाले जैसलमेर निवासी जितेंद्र खत्री से मिले। जितेंद्र ने मूंछों की शेप, रोबिला अंदाज और एक राजपूत राजा जैसा लुक बनाने में कृष्ण की मदद की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान पर्यटन की ओर से 1 से 3 फरवरी तक आयोजित डेजर्ट फेस्टिवल में हिस्सा लिया। यहां से सबसे प्रतिष्ठित मिस्टर डेजर्ट कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। इसमें इनके गेट अप को जूरी ने काफी सराहा और ये फर्स्ट रनरअप रहे। कृष्ण का कहना है कि अगले वर्ष अयोजित फेस्टिवल में ये पूरी तैयारी के साथ हिस्सा लेंगे और मिस्टर डेजर्ट का खिताब लेकर रहेंगे।
अगली स्लाइड में पढि़ए मिस्टर डेजर्ट को चुनने का मापदंड क्या है?