पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

११११

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन, यूएस की ओर से आयाजित माइक्रोसॉफ्ट ऑफीस 365 कॉन्टेस्ट में जयपुर के आदित्य कुमार को वीक-7 का विजेता घोषित किया गया है। आदित्य कुमार को माइक्रोसाफ्ट इनकॉरपोरेशन की ओर से एक टेबलेट और लेपटॉप बतौर पुरस्कार मिला है। प्रतियागिता के विजेता आदित्य कुमार ने इस सफलता का मूलमंत्र रेगुलर प्रेक्टिस को बताया। परिणाम जानने के बाद उत्साहित आदित्य ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।
ध्यान देने वाली बात है कि आदित्य कूकस क्षेत्र स्थित जेईसीआर सी यूडीएमएल कॉलेज में बी. टेक थर्ड ईयर में सी. एस. ब्रांच के छात्र हैं और माइक्रोसॉफ्ट ईन्कॅारपोरेशन के स्टूडेंट पार्टनर भी हैं।
कॉलेज के सी.एस. ब्रांच के अध्यापक विशाल कोठारी और आशीष ने आदित्य का समय-समय पर मार्गदर्श किया । कॉलेज के निदेशक अर्पित अग्रवाल व प्रधानाध्यपक डॉ. रामरतन ने उन्हें बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।