जोधपुर। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान इन दिनों राजस्थान में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं, उनकी बहन अलवीरा उनके कोर्ट के मामलों में मुबंई और जोधपुर के चक्कर लगा रही हैं। भाई की चिन्ता में डूबी अलवीर लम्बे समय से कभी कोर्ट में तो कभी वकीलों के आगे पीछे घूमती नजर आ रही हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहने के लिए अलवीरा इतनी बार जोधपुर आ चुकी है कि शहर के लोगों के लिए अब यह एक परिचित चेहरा बन चुका है।
उल्लेखनीय है कि सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शुटिंग के सिलसिले में राजस्थान में ही हैं। झुंझुनूं के मंडावा में शूटिंग पूरी करने के बाद अब जैसलमेर में फिल्म शूटिंग चल रही है। उधर, जोधपुर में
सलमान खान के खिलाफ हरिण शिकार व आर्म्स एक्ट के चार मामले विचाराधीन है। इसमें से दो मामलों में सलमान को सजा भी सुनाई जा चुकी है। जबकि आर्म्स एक्ट के मामले में सुनवाई अन्तिम चरण में है।
सलमान खान के खिलाफ सोलह वर्ष पूर्व जब यहां पर ये मामले दर्ज हुए ते तो सबसे पहले उनके परिजनों में अलवीरा ही जोधपुर पहुंची थी। उसके बाद से जब भी इन मामलों में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई अलवीरा हमेशा कोर्ट में उपस्थित रही। जब सलमान को इस मामले में जेल हो गई थी तो उच्च न्यायालय में उनकी जमानत याचिका दायर करने से लेकर जमानत मिलने तक वे रोज न्यायालय के चक्कर काटती रही। यही नहीं जमानत मिलने पर खुशी से चहकती हुई अलवीरा ही सबसे पहले कोर्ट से बाहर निकली थी। उनका चेहरा देख कर ही सभी ने अन्दाजा लगा लिया कि सलमान को जमानत मिल चुकी है। इस वर्ष पहली जनवरी के बाद अलवीरा चौथी बार जोधपुर आई है।
फोटो: शिव वर्मा
आगे पढ़ें- कोर्ट से पहले वकील के घर पहुंचीं अलवीरा