जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 में गड़बडिय़ों का सिलसिला थम नहीं रहा है। भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन इससे जुड़ी खामियां लगातार सामने आ रही है। सूचना के अधिकार के तहत इस जिले से भर्ती को लेकर निकलवाई जानकारी मांगी गई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जिले में जितने पद थे, उससे अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई।
आरटीआई में जिले में इस भर्ती में पदों की संख्या और कितने अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। इस संबंध में एडवोकेट संदीप कलवानिया ने जानकारी मांगी थी। जिला परिषद की ओर से भेजी जानकारी में बताया गया है कि जिले में प्रथम स्तर पर 226 व द्वितीय स्तर पर 1773 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी।
प्रथम स्तर पर 203 और द्वितीय स्तर में 1951 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। आरटेट में 60 फीसदी से कम अंक वाले प्रथम स्तर में 68 व द्वितीय स्तर में 793 अभ्यर्थी हैं।