पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्वोकेशन में ४०० नए सीए सदस्यों को डिग्री दी गई

कन्वोकेशन में ४०० नए सीए सदस्यों को डिग्री दी गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कलम की ताकत पर विश्वास कर नैतिकों मूल्यों को साथ लेते हुए काम के लिए हमेशा इमानदार रहना जरूरी है। सीए मेंम्बर्स को एंटरप्रिन्योरशिप पर ध्यान दे। सीए स्‍टूडेंट्स को ये सीख 'द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया' (आईसीएआई) के शनिवार को आयोजित कन्वोकेशन सेरेमनी में मिली। इस दौरान दीक्षांत समारोह में राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सी ए के रघु ने करीब 400 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की।
जवाहर सर्किल स्तिथ, एंटरटेन्मेंट पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सी ए गौतम, सी ए सी एल यादव, सी ए अनुज गोयल, सीए श्याम लाल अग्रवाल, सी ए मनोज , सी ए मुकेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेंट्रल काउंसिल सदस्य सी ए श्याम लाल अग्रवाल ने कहा कि प्राइवेट बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा की जाने वाली ऑडिट प्रकिया से बाहर है। जरूरी है कि प्राइवेट बैंकों का भी आरबीआई में मिश्रण कर ऑडिट किया जाना चाहिए। रोजाना हो रहें पब्लिक के पैसों का उचित तरीकों से देख रेख हो सकें। इस दौरान सी ए श्याम लाल अग्रवाल ने नए सीए सदस्यों को शपथ दिलाते नजर आए।
वर्तमान अध्यक्ष सी ए के रघु ने भावी स्टूडेंट्स को दिया 5 सक्सेस मंत्र :
  1. लक्ष्य पर करें फोक्स ।
  2. बड़ों का आदर करें।
  3. गुड टू अदर्स ।
  4. चेज योर ड्रीम्स ।
  5. जीवन में सदैव हंबल रहें।