पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा में पूर्व मंत्री पत्नी लगातार दूसरी बार जिला प्रमुख बनी

बांसवाड़ा में पूर्व मंत्री पत्नी लगातार दूसरी बार जिला प्रमुख बनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बांसवाड़ा जिला प्रमुख के चुनाव पर एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार रेशम मालवीय लगातार दूसरी बार जिला प्रमुख चुनी गई हैं। गहलोत सरकार में केबीनेट मंत्री रहे विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीय की पत्नी रेशम दसवीं पास हैं।

जयपुर में भाजपा के मूलचंद मीणा जिला प्रमुख चुने गए हैं। अब तक घोषित 14 परिणामों में से भाजपा ने बारह व कांग्रेस ने दो स्थानोंं पर सफलता हासिल की है। पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में अब तक घोषित परिणामों में भाजपा के 6 व कांग्रेस को 19 प्रधान चुने गए हैं। छह स्थानो पर निर्दलीय जीते हैं।

निर्वाचित जिला प्रमुख
जिला परिषद प्रमुख वर्ष 2010 में किसके पास
जयपुर मूलचंद मीणा कांग्रेस
पाली पेमा राम कांग्रेस
अजमेर वंदना नौगिया भाजपा
झालावाड़ टीना कुमारी भाजपा
चित्तौडगढ लीला भाजपा
राजसमंद प्रवेश कुमार कांग्रेस
जालौर वन्ने सिंह कांग्रेस
प्रतापगढ़ सारिका भाजपा
भीलवाड़ा पीरचंद सिंघवी कांग्रेस
चूरू हरलाल सिंह सारण कांग्रेस
जिला प्रमुख कांग्रेस
जैसलमेर अंजना कांग्रेस
बांसवाड़ा रेशम मालवीय कांग्रेस