पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के बने 12 प्रधान, भाजपा के सीताराम शर्मा आमेर पंचायत समिति के प्रधान

कांग्रेस के बने 12 प्रधान, भाजपा के सीताराम शर्मा आमेर पंचायत समिति के प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जिले में शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में 15 में से 9 पंचायत समितियों में कांग्रेस अपना प्रधान बनाने में कामयाब रही है। वहीं भाजपा को केवल 6 पंचायत समितियों ने ही प्रधान बनाने में सफलता मिली।

भाजपा के सीताराम शर्मा कड़ी टक्कर के बाद आमेर पंचायत समिति के प्रधान बन गए हैं। आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस व भाजपा में केवल एक सीट का अंतर था। ऐसे में कांग्रेस की सुनीता मीणा ने भी नामांकन दाखिल दिया लेकिन मतदान के बाद उपखंड अधिकारी (आमेर) बीरबल सिंह ने भाजपा के सीताराम शर्मा को प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया।
आमेर पंचायत समिति में कुल 23 वार्ड थे। यहां पर भाजपा के 12 व कांग्रेस के 10 तथा एक निर्दलीय सदस्य चुन कर पाए थे। ऐसे में अंतिम समय तक क्रॉस वोट की अफवाह चलती रही।
नवनिर्वाचित प्रधान:
आमेर पंचायत समिति: सीताराम शर्मा (भाजपा)
बस्सी पंचायत समिति:
चाकसू पंचायत समिति:
दूदू पंचायत समिति: संतोष (भाजपा)
गोविंदगढ़ पंचायत समिति: लालचंद शेरावत (कांग्रेस)
जमवारामगढ़ पंचायत समिति: रामजीलाल (कांग्रेस)
झोटवाड़ा पंचायत समिति: रामप्रसाद जाट (कांग्रेस)
कोटपूतली पंचायत समिति: मंजू कुमारी (भाजपा)
फागी पंचायत समिति:
शाहपुरा पंचायत समिति: नंदलाल (कांग्रेस)
सांभरलेक पंचायत समिति: बबली कंवर (भाजपा)
सांगानेर पंचायत समिति: कमलेश कुमावत (कांग्रेस)
विराटनगर पंचायत समिति: शंभु दयाल रैगर (कांग्रेस)
पावटा पंचायत समिति:
जालसू पंचायत समिति: बादाम देवी (भाजपा)