जयपुर। साइंस के क्षेत्र में जानीमानी हस्ती और भारत रत्न प्रो. सीएनआर रॉव से आरयू के रिसर्च स्टूडेंट्स को रूबरू होने का मौका मिलेगा। राजस्थान विश्वविद्यालय में 9 फरवरी को आयोजित होने वाले थीम सिम्पोजियम और रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया के एनुअल जनरल मीटिंग के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भारत रत्न प्रो. सीएनआर रॉव होंगे।
मेटेरियल फॉर इनक्लूसिव डवलपमेंट विषय पर आयोजित सिम्पोजियम में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर हनुमान सिंह भाटी, एमआरएसआई राजस्थान चैप्टर के चेयरमैन प्रो. वाइके विजय, आरयू के फिजिक्स डिपार्टमेंट की प्रो. काननबाला शर्मा, फिजिक्स डिपार्टमेंट के हेड प्रो. अशोक नागावत, केमेस्ट्री डिपार्टमेंट की हेड प्रो. अंशु डांडिया, कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ. उषा सिंह मौजूद होंगी।
पहली बार एजीएम
प्रो. कानन बाला शर्मा ने बताय कि मेटेरियल रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्थापना भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव न की थी। इसके राजस्थान चैप्टर का गठन पिछले ही वर्ष किया गया। गठन के तुरंत बाद ही राजस्थान विश्वविद्यालय को इस सिम्पोजियम और एजीएम की मीटिंग कराने का मौका मिला है। नॉर्थ इंडिया में इससे पहले एजीएम की मीटिंग पटियाला में हो चुकी है। उसके बाद 26वां एजीएम का मौका राजस्थान यूनिवर्सिटी को मिलना गौरव की बात है।
मेटेरियल साइंस के लिए बड़ा मंच
यह सिम्पोजियम मेटेरियल साइंस के लिए बड़ा मंच साबित होगा। आरयू के अलावा दूसरे कॉलेज और यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्टूडेंट्स को तमाम साइंटिस्ट से मिलने और मेटेरियल साइंस के क्षेत्र में हो रहे एडवांसमेंट को समझने का मौका मिलेगा।
ये है कार्यक्रम
तीन दिवसीय इस सिम्पोजियम का उद्घाटन आरयू के मानविकी पीठ में सुबह 9 बजे होगा। इसमें अनेक टेक्नीकल सेशन आयोजित होंगे। इसमें देश के अनेक आईआईटीज और यूनिवर्सिटीज के प्रोफेसर्स के अलावा यूके और जापान के प्रोफेसर्स हिस्सा ले रहे हैं।