पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू : ७५० पॉजिटिव में से ९० मौत के मुंह में

स्वाइन फ्लू : ७५० पॉजिटिव में से ९० मौत के मुंह में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पॉजिटिव और मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से चिकित्सा विभाग की पोल खुल गई है। राज्य में इस साल स्वाइन फ्लू के अब तक 750 पॉजिटिव मिल चुके है, जिसमें से 90 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, नागौर, बीकानेर समेत अन्य जिले है।
चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यो को संबधित असप्ताल समेत संभाग स्तर के जिला अस्पतालों में इतंजाम के निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। बढ़ रहे केसेज व मौत के मामलों को देखते हुए केन्द्रीय टीम के तीन सदस्यों की टीम एसएमएस अस्पताल पहुंची, जिन्होंने यहां पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।