पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर उप जिला प्रमुख के लिए भाजपा के मोहन शर्मा व कांग्रेस के मोहन डागर में मुकाबला

जयपुर उप जिला प्रमुख के लिए भाजपा के मोहन शर्मा व कांग्रेस के मोहन डागर में मुकाबला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जयपुर जिला परिषद का उप जिला प्रमुख बनने के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। उप जिला प्रमुख के लिए भाजपा के मोहन शर्मा व कांग्रेस के मोहन डागर में मुकाबला होगा। उप जिला प्रमुख चुनने के लिए रविवार शाम 4 बजे मतदान होगा।
कांग्रेस व भाजपा ने अपने जिला पार्षदों को अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग करने की सलाह दी है। कांग्रेस के उप जिला प्रमुख प्रत्याशी मोहन डागर ने कांग्रेस आलाकमान को क्रॉस वोटिंग कर अपने पक्ष में भाजपा पार्षदों के आने की दलील देकर सिंबल लिया है। डागर के दावे के बाद भाजपा ने अपने जिला परिषद सदस्यों को सजग कर दिया है।
भाजपा के मूलचंद मीणा के जिला प्रमुख बनने के बाद भाजपा के ही मोहन शर्मा के उप जिला प्रमुख बनना लगभग तय है। मोहन शर्मा को पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा के गुट का माना जाता है।
जयपुर जिला परिषद में भाजपा को बहुमत मिला है। जिला परिषद के 51 वार्डों में से भाजपा के 27, कांग्रेस के 22 व 2 निर्दलीय जिला पार्षद निर्वाचित हुए है। जिला परिषद का उप जिला प्रमुख का पद अनारक्षित है।