जयपुर। राजधानी जयपुर के पॉश इलाके मालवीय नगर में एक लड़की को अकेला देख तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से उसपर पिस्तोल तानी दी। बाइक से आए इन बदमाशों को यूं अचानक हमला करते देख 25 वर्षीय ईशा शर्मा पहले तो घबराई लेकिन फिर साहस जुटा उनसे भिड़ गई। ईशा का यह हौसला बदमाशों पर भारी पड़ा। इसी बीच ईशा ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, बदमाश घबरा गए और छीनाझपटी में लूट के स्थान पर अपना ही पर्स छोड़ भागे। घटना के बाद मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।
उल्लेखनीय है कि ईशा जेएलएन मार्ग स्थित जयपुरिया अस्पताल में संचालित 'अपराजिता' सेंटर पर बतौर काउंसलर काम करती हैं। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अस्पताल से बस पकड़ने के लिए मालवीय नगर पुलिया पार कर रही थी। इसी समय यह वारदात हुई। ईशा अब रविवार को मालवीय नगर थाने में बाइक सवार तीनों युवकों पर पिस्तोल दिखाकर
मोबाइल छीनने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाने जा रही हैं।
मालवीय नगर थानाधिकारी नीरज भारद्वाज ने बताया कि मालवीय नगर निवासी ईशा जयपुरिया अस्पताल के अपराजिता सेंटर में कार्यरत हैं। वे शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे सेंटर से घर लौट रही थी। मालवीय नगर पुलिया पर उतरते समय बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने पिस्तोल दिखा कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीना छपटी के दौरान एक युवक को पर्स ईशा के हाथ में गया। पर्स में टामोजीत मल्लिक थाना रोड आसनसोल पश्चिम बंगाल का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। पर्स में चार एटीएम कार्ड भी मिले हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- पूरा घटनाक्रम और पुलिस की नाकामी