पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

२२२

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठवां अन्तरराष्ट्रीय सूफी संगीत समारोह आज से
जोधपुर में होगा तेरह से, नौ देशों के कलाकार देंगे प्रस्तुति
जोधपुर। सूर्यनगरी से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर स्थित नागौर के अहिछत्रगढ़ दुर्ग में सोमवार से सूफी संगीत की स्वर लहरिया गूजेंगी। तीन तक चलने वाले इस समारोह में नौ देशों के कलाकार अपने यहां प्रचलित सूफी संगीत से लोगों को अवगत कराएंगे। तीन तक नागौर में स्वर लहरियां बिखेरने के बाद ये सभी संगीतकार जोधपुर के मेहरानगढ़ में अपनी प्रस्तुति देंगे। दो चरणों में अहिछत्रगढ़ व मेहरानगढ़ दुर्ग में होने वाला अन्तरराष्ट्रीय सूफी संगीत का यह आठवां आयोजन होगा। इस फेस्टिवल में सूफी संगीत की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं अपने संगीत की स्वर लहरियां बिखरेंगी। इस बार फेस्टिवल में चीन, मोरक्को, भूटान, फ्रांस और यूएसए सहित कुल 9 देशों के जाने-माने सूफी गायक और संगीतज्ञ भाग ले रहे हैं। भारत से भी कव्वाल, बांसुरी, सितार वादकों के साथ लंगा व मांगणियार भी शिरकत करेंगे।
मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार और शनिवार रात साढ़े आठ बजे से मेहरानगढ़ की जनाना ड्योढ़ी, दौलतखाना चौक में होंगे। फेस्टिवल के दौरान चोखेलाव महल में वर्कशॉप और लेक्चर भी होंगे। फेस्टिवल में इस बार भी संगीत के दीवानों को सूफियत के नए रंग मिलेंगे वहीं यह सूफी संगीत के जाने माने कलाकारों सूफी सुनने की हसरत रखने वालों की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। यह फेस्टिवल ओरिएंट, पूर्व और अफ्रीका से पवित्र परंपराओं के सबसे खूबसूरत अंदाज में पेश करने के लिए जाना जाता है और इस बार भी कलाकारों का बेहतरीन लाइनअप सूफी गायन की परंपरा को एक कदम आगे ले जाएगा। फेस्टिवल की डायरेक्टर शिवरंजनी राजे के अनुसार यह फेस्टिवल कला, संगीत और समृद्ध विरासत का एक आदर्श उदाहरण है। फेस्टिवल के संरक्षक इंटरनेशनल सिंगर स्टिंग के अनुसार संगीत के प्रति उत्साही श्रोताओं की सूफी गायन सुनने की इच्छा को पूरी करने के कारण यह फेस्टिवल दुनिया भर के प्रतीक्षित संगीत समारोहों में से एक है। फेस्टिवल के कार्यक्रम मेहरानगढ़ के जनाना ड्योढ़ी, चोखेलाव महल, धन्ना भैया की छतरी, दौलतखाना, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, जसवंत थड़ा में कार्यक्रम होंगे। इस बार मोरक्को से शरीफा, फ्रांस से लैली अनवर व फेड्रिक फर्ने, यूएसए से तबले का जादू जगाने वाली सूफिया, इजरायल से जॉनी ग्रीनवुड, चीन से पीपा, सेइलो और बीट बॉक्स की टीम, भूटान से ड्र्रक युई की तिकड़ी, माली से बाल्कि सिस्को, फ्रांस के मथायस डुप्लेसे, मीर मुख्तियार अली और बास्टैन चार्ले की तिकड़ी, वहीं भारत से कव्वाल इरफान तुफैल, मदनगोपाल सिंह व चार यार, सितारवादक पं. कुशाल दास, बांसुरीवादक शशांक, लंगा व मांगणियार, सारंगीवादक साबिर खान अपनी प्रस्तुतियां देंगे।