पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

३३३

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महा अभियान की समीक्षा एवं आगामी योजना को मण्डल स्तर तक ले जाने के लिए सोमवार को बिड़ला आॅडिटोरियम में एक बैठक का आयोजन होगा। इस बैठक को राष्ट्रीय स्तर के नेता सं‍बोधित करेंगे। इसके अलावा इस बैठक मे समस्त राजस्थान के मण्डल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, सदस्य अभियान के प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
राजस्थान में प्रदेश सदस्यता प्रमुख नारायण पंचारिया ने बताया कि 9 फरवरी 2015 को बिड़ला सभागार में प्रातः 11 बजे से सदस्यता महा अभियान को लेकर बैठक आयोजित की जायेगी। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्योदान सिंह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं राजस्थान प्रभारी जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद भूपेन्द्र यादव, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय सदस्यता महाअभियान के संयोजक डाॅ. दिनेश शर्मा, सह संयोजक अरूण सिंह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे एवं सं‍बोधित करेंगे।