पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

४४४

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। स्वाइन फ्लू का खौफ जेएलएन मार्ग स्थित राष्ट्रीय मालवीय प्रौद्योगिकी संस्थान के कैम्पस तक पहुंच गया है। स्टूडेंट्स की मानें तो पांच स्टूडेंट्स एच1एन1 पॉजिटिव हैं और 12 की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
इस खौफजदा माहौल में स्टूडेंट्स ने संस्‍थान प्रशासन से अपनी सुरक्षा के लिए छुट्टी की मांग की, बात नहीं बनी तो सैकड़ों स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गए। बात मीडिया तक पहुंची तो संस्‍थान के भीतर खौफ और प्रशासन के दबाव की हकीकत सामने आई। प्रशासनिक अधिकारी स्टूडेंट्स को धमकी भरे लहजे में चुप रहने को कह रहे थे और स्टूडेंट्स अपनी जिद पर अड़े थे। मौके पर मीडिया को देखा तो एमएनआईटी डायरेक्‍टर आईके भट्ट आग बबूला हो गए, उन्‍होंने इस मौके पर मीडियाकर्मियों के कैमरे छीनने और लॉकअप में डालने तक की धमकी दे डाली।
उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक 750 पॉजिटिव सामने आए हैं, जिनमें से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले जयपुर में पिछले 39 दिन में 19 मौत हो चुकी हैं। यही वजह है कि एमएनआईटी के स्टूडेंट्स भी अपने बीच स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिलने से खौफजदा हैं। ज्ञात हो कि एमएनआईटी में करीब आधा दर्जन गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल है जहां हजारों की संख्‍या में स्टूडेंट्स न सिर्फ रहते हैं बल्कि एक साथ मेस में ही खाना भी खाते हैं। ऐसे में वे इसे और फैलने से रोकने के लिए संस्थान के प्रशासन से कुछ दिन की छुट्टी की मांग कर रहे हैं। जिससे ये एक दूसरे से दूर अपने घरों में रहकर खुद को सेफ कर सकें।
एमएनआईटी प्रशासन ने स्टूडेंट्स को छुट्टी देने से मना कर दिया है। उधर, छुट्टी नहीं मिलने के बाद से इन छात्र-छात्राओं के दिमाग में स्वाइन फ्लू का इतना खौफ हो गया है कि वे अपने हॉस्टल में जाने और मेस का खाना खाने से कतरा रहे हैं।
मीडिया को देखकर भड़के डायरेक्‍टर, कैमरा छीना:
सुबह 12 बजे से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मिलने के लिए शम 6:30 बजे के करीब आए एमएनआईटी के डायरेक्टर मीडिया पर्सन को देखकर भड़क गए। कैमरा पर्सन से कैमरा छीनने लगे और मीडियाकर्मी को लॉकअप में डालने की बात की। कहा, आपको यहां आने की परमिशन किसने दी। इस दौरान इनकी सिक्यूरिटी ने दैनिक भास्कर डॉट कॉम के मीडियाकर्मी से हाथापाई भी की। दैनिक भास्कर डॉट कॉम के पास स्टूडेंट्स को धमकाने का वीडियो और मीडिया को लॉकअप में डालने की बात करने वाला ऑडियो मौजूद है जिसमें खुद एमएनआईटी के डायरेक्टर आईके भट्ट ऐसी बात कह रहे हैं। उन्होंने एमएनआईटी के सारे गेट तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दे दिए।
सभी फोटो: विजय कुमावत
आगे पढ़िए: क्या दावा कर रहे हैं एमएनआईटी के डायरेक्टर