पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

९९९

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। दिल्ली में उबेर कैब मामले के बाद अब जयपुर में भी ओला कैब में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। यहां ओला कैब के ड्राइवर के खिलाफ एक विदेशी युवती को कॉल गर्ल बताकर नंबर लीक करने का मामला सामने आया है। इस नंबर पर एक व्यक्ति की अश्लील कॉल से तंग आकर कोलंबिया की युवती ने जवाहर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
एफआईआर के मुताबिक पांच फरवरी को युवती के नंबर पर कॉल आया और उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया। युवती ने उसे रॉन्ग नंबर कहकर फोन काट दिया। इसके बाद दूसरे नंबर से भी कॉल आए। युवती ने इस बात की जानकारी अपने मकान मालिक को दी। इसके बाद उसने कोलंबिया एम्बेसी से डिस्कशन के बाद शनिवार को जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने अंडर सेक्शन 354 ए (1) (2) आईपीसी और 66 ए आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जवाहर नगर थाने के एसएचओ राजीव राहत मामले में तफ्तीश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में विदेशी युवती के मोबाइल पर आने वाले कॉल्‍स को ट्रेस कर उन नंबर्स पर कॉल किया गया। इसी आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
जांच अधिकारी राहत के मुताबिक युवती को फोन करने वाले व्‍यक्ति ने बताया कि पांच फरवरी को उसने ओला कैब की एक इंडिगो जिसका नंबर आरजे 14 टीबी 0934 है को बुलाया और वैशाली नगर गया। रास्ते में कैब के ड्राइवर ने उस विदेशी युवती का नंबर दिया। उसे नहीं पता था यह नंबर किस का था ?
फोटो: विजय कुमावत
अगली स्लाइड में पढ़िए- कैब ड्राइवर ने विदेशी युवती के बारे में क्‍या कहा ?